Advertisements

Advertisement
हरि शर्मा: रांची से पश्चिमी सिंहभूम के किरीबुरु आ रही शक्तिपुंज नामक यात्री बस आज हाटगम्हरिया-बलन्डिया रोड में रुईया मोड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस का ब्रेक फेल हो जाने से चालक का बस से संतुलन हटा और बस सड़क किनारे एक पेड़ से बस टकरा गई। इस हादसे में बस का आगे हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। दुर्घटना में दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये हैं, जिन्हें सदर अस्पताल चाईबासा में भर्ती किया गया है। जबकि अन्य कई यात्रियों को भी हल्की चोट लगी है।
Advertisement




