Advertisements

Advertisement
चक्रधरपुर रेल मंडल के सोनुआ रेलवे स्टेशन में कोरोनाकाल के बाद आज से फिर से ईस्पात और साऊथ बिहार एक्सप्रेस का ठहराव फिर से शुरू हुआ। सोनुआ रेलवे स्टेशन में आज से हावड़ा-टिटलागढ़ ईस्पात एक्सप्रेस, हावड़ा-कांटाबांजी ईस्पात एक्सप्रेस और दुर्ग-आरा साऊथ बिहार एक्सप्रेस के ठहराव शुरू हुआ। कोरोना के बाद सोनुआ रेलवे स्टेशन में एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव हटा दिया गया था, जिसके बाद क्षेत्र के लोग फिर से ठहराव शुरू करने का लगातार माँग कर रहे थे। सोनुआ रेलवे स्टेशन में आज रेलवे द्वारा आयोजित समारोह में हावड़ा-कांटाबांजी अप ईस्पात एक्सप्रेस का पूर्व मंत्री जोबा माझी, पूर्व विधायक गुरूचरण नायक ने रेलवे अधिकारियों और आम जनता के साथ स्वागत किया और झंडा दिखाकर रवाना किया।
बाईट – जोबा माझी, पूर्व मंत्री
बाईट – गुरूचरण नायक, पूर्व विधायक
Advertisement




