सीएम के विधि व्यवस्था रोकने के अधिकारियों के आदेश के दूसरे दिन ही हत्या लूट छिनतई की हुई घटना।

0 min read
Advertisements
Mukesh Jewellers

रांची : राज्य की राजधानी रांची में हत्या चोरी चिंताई लूट की घटना बढ़ती जा रही है । राज्य के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन द्वारा बैठक कर अधिकारियों के अपराध रोकने के एक दिन पूर्व ही निर्देश दिए गए थे। जिसके एक दिन बाद ही रांची में हत्या लूट और छिनतई की घटनाएं घटित हुई है। जो विधि व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर रहे हैं। जब राज्य के राजधानी रांची के यह हाल है, जहां राज्य के वरीय पदाधिकारी निवास करते हैं। जिनके कंधे पर झारखंड के सभी जिले के विधि व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी है । वहां का यह हाल है, तो अन्य जिलों की क्या हाल होगा। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है। राज्य के राजधानी रांची में

अपराधियों का हिम्मत इतना बढ़ गया है कि घर के सामने से पैसे लूट कर फरार हो जा रहे हैं। महिलाएं असुरक्षित हो गई है। स्नैचर उन्हें भी अपना शिकार बना रहे हैं, और दिनदहाड़े चेन छीनकर भाग जा रहे हैं। रांची पुलिस के लिए अपराधी गंभीर चुनौती बने हुए हैं । बेड़ों में गुरुवार को देर शाम अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी। स्थानीय लोग उसे अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के एक दिन पूर्व ही सीएम ने राज्य की विधि व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की थी और अपराधियों पर लगाम लगाने की हिदायत दी थी लेकिन रांची एसएसपी सुरक्षा व्यवस्था संभालने में भी विफल दिखाई दे रहे हैं। रांची पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा के समक्ष अपराधी घटनाओं को रोकना एक गंभीर चुनौती बना हुआ है।

Share this post

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours