Saraikela (संजीव मेहता) :रांची के नगड़ी की उपजाऊ जमीन पर आदिवासियों का हक छीनने नहीं देंगे यह घोषणा की है पूर्व मुख्यमंत्री और सरायकेला विधायक चंपई सोरेन ने. उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए ” कोल्हान टाइगर ” आंदोलन करने को बाध्य है. वे एक बार फिर सरकार के खिलाफ मैदान में उतर चुके हैं. उन्होंने कहा कि रांची के नगड़ी में ‘रिम्स-2’ के नाम पर किसानों की हरी-भरी उपजाऊ जमीन को जबरन हड़पने की सरकारी साजिश हो रही है.

जिसके खिलाफ मैंने नगड़ी में ‘महादरबार’ का ऐलान कर दिया है. प्रशासन को चाहे कितनी भी दमनकारी नीतियां अपनाई हों अपना लें. वे आदिवासियों के स्वाभिमान और अधिकारों के लिए पीछे हटने वाले नहीं हैं. जब बंजर जमीन उपलब्ध है, तो किसानों की रोजी-रोटी क्यों छीनी जा रही है ? चंपाई सोरेन ने अपने इस बड़े शक्ति प्रदर्शन और हक की लड़ाई को मजबूत बनाने के लिए आदिवासी समाज से एकजुट होने की अपील की है.





