रांची के पूर्व डीसी रह चुके छबिरंजन को बरियातू रोड स्थित सेना के कब्जे वाली लगभग पांच एकड़ जमीन की अवैध तरीके से खरीद बिक्री मामले में जेल में बंद छबिरंजन को अभी जेल में ही रहना होगा। झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस एसके द्विवेदी ने बुधवार को छबिरंजन की डिफॉल्ट बेल याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा इस मामले की सही जांच हो। मामले की जांच की सही समय पर चार्ट शीट दाखिल कर दी गई है। इसलिए डिफॉल्ट बेल का मामला नहीं बनता। छबिरंजन ने डिफॉल्ट बेल से संबंधित सीआरपीसी की धारा 167 के पिटीशन को ईडी कोर्ट द्वारा खारिज किए जाने के मामले को हाई कोर्ट में चुनौती दी है। छवि रंजन ने निचली कोर्ट में ईडी के द्वारा दायर आरोप पत्र में त्रुटि होने और निर्धारित समय में चार्ट शीट दाखिल नहीं किए जाने को जमानत का आधार बनाया था। उल्लेखनीय है कि आईएएस छबिरंजन को 4 मई को ईडी ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। तब से वह जेल में ही है।

June 9, 2026 12: 05 am
Breaking
- किसी को कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं, दोषियों पर सख्त होगी कार्रवाई : थाना प्रभारी
- उलीडीह पुलिस ने 38 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
- इसरो ने नई औद्योगिक नीति में दिखाई सहभागिता, लिखित रूप से सौंपे सुझाव।
- उपायुक्त ने किया बिरसा हरित ग्राम योजना के आम बिक्री स्टॉल का उद्घाटन, किसानों की आय वृद्धि एवं प्रत्यक्ष विपणन को मिलेगा बढ़ावा।
- गैर जमानती वारंटी को गिरफ्तार कर खरसावां थाना प्रभारी ने भेजा जेल।
- जमशेदपुर में दो दिवसीय कला कार्यशाला ‘शिमुल-26’ का हुआ आयोजन।
- कृष्णापुर में 10 जून को वार्षिक विशाल छऊ नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, भाग लेंगी दर्जनों नृत्य मंडली।
- बिजली नहीं रहने से भीषण गर्मी में सड़क किनारे सोये लोगों को ट्रैक्टर ने कुचला, 7 घायल।




