रांची : झारखंड वीमेन्स एसियन चैंपियन ट्रॉफी के लिए रांची पूरी तरह तैयार है। मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जसपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्स स्टेडियम में शुक्रवार से 10 दिन तक चलने वाली इस चैंपियनशिप में 6 देश की टीमों का मुकाबला होगा।हॉकी फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक चैंपियनशिप में कुल 20 मैच खेले जाएंगे।इस चैंपियनशिप में भारत,जापान,कोरिया,चीन,मलेशिया और थाईलैंड की टीमे भाग ले रही है।पहले दिन शुक्रवार को तीन मैच खेले जायेंगे। पहला मुकाबला शाम 4:00 से जापान और मलेशिया के बीच होगा। वही शाम 6:15 में चीन और कोरिया के बीच भिड़ेगी।तीसरा मैच रात 8:30 भारत और थाईलैंड के बीच होगा। इस चैंपियनशिप में 29 अक्टूबर और एक व 3 नवंबर को रेस्ट डे होगा। 4 नवंबर को सेमीफाइनल मुकाबले होंगे जबकि 5 नवंबर को फाइनल मैच खेला जाएगा।

June 8, 2026 11: 08 pm
Breaking
- किसी को कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं, दोषियों पर सख्त होगी कार्रवाई : थाना प्रभारी
- उलीडीह पुलिस ने 38 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
- इसरो ने नई औद्योगिक नीति में दिखाई सहभागिता, लिखित रूप से सौंपे सुझाव।
- उपायुक्त ने किया बिरसा हरित ग्राम योजना के आम बिक्री स्टॉल का उद्घाटन, किसानों की आय वृद्धि एवं प्रत्यक्ष विपणन को मिलेगा बढ़ावा।
- गैर जमानती वारंटी को गिरफ्तार कर खरसावां थाना प्रभारी ने भेजा जेल।
- जमशेदपुर में दो दिवसीय कला कार्यशाला ‘शिमुल-26’ का हुआ आयोजन।
- कृष्णापुर में 10 जून को वार्षिक विशाल छऊ नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, भाग लेंगी दर्जनों नृत्य मंडली।
- बिजली नहीं रहने से भीषण गर्मी में सड़क किनारे सोये लोगों को ट्रैक्टर ने कुचला, 7 घायल।




