
जमशेदपुर : झारखंड सरकार के द्वारा राज्य के 21 से 50 वर्ष आयु के महिलाओं को आज से मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना का फॉर्म भरने की शुरुआत होते ही जमशेदपुर में बनाए गए केंद्र में फॉर्म भरने के लिए 100 रुपए से लेकर हजार रुपए की मांग किए जाने से हंगामा शुरू हो गया है। जिसके विरोध में महिलाओं ने उपायक्त कार्यालय परिसर में प्रदर्शन कर कार्यवायी की मांग की। प्रथम दिन इस भ्रष्टाचार का खुलासा मानगो दाईगुट्टू स्तिथ स्वामी विवेकानंद स्कूल परिसर से हुई जहां फॉर्म भरने के बाद ऑन लाइन प्रक्रिया पूरी करने के लिए केंद्र गई महिलाओं से वहां मौजूद कर्मियों ने फार्म के बदले 100 से 1000 तक की मांग करने लगे। जिससे लोग भड़क गए जबकि सरकार और प्रशासन के द्वारा स्पष्ट शब्दों में फॉर्म में इंगित किया गया है,की फॉर्म निशुल्क है इसे लेकर जागरूकता रथ के माध्यम से लोगो को जानकारी भी दी जा रही है। बावजूद रूपयो की मांग किए जाने लोग इसे भ्रष्टाचार के रूप में देखा जा रहा है इसे लेकर समाजसेवी विमल बैठा के नेतृत्व में महिलाओं ने उपायुक्त से जांच कर दोषियों पर करवाई करने एवम शहरी क्षेत्र में केंद्र की संख्या बढ़ाने की मांग की है।




