
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स कनवाई चालक अपनी मांगों को लेकर विगत कई दिनों से यार्ड के समीप हड़ताल पर बैठे हुए हैं। जिसे लेकर जमशेदपुर एसडीओ पारुल सिंह जांच करने पहुंची जहां पूर्व में दिए गए सूचना पर जांच करने पर पाया कि हड़ताल स्थल के समीप टाटा मोटर्स यूनियन का एक कार्यालय है जिसे पूर्व में सील कर दिया गया था। वर्तमान में उसी कार्यालय में यूनियन के ही कुछ लोगों द्वारा नगद राशि और लाइसेंस बनाने का कार्य किया जा रहा था जो नियमतः यह कार्य के विरुद्ध है।
जिस पर एसडीओ ने दो व्यक्तियों मुख्तार सिंह और श्याम यादव के पास से अलग-अलग नाम के 10 लाइसेंस बरामद की है जिस पर 420 का मामला दर्ज किया गया।वहीं मोहम्मद इब्राहिम,ग्रीन सिंह और प्रमोद सिंह के पास से नगद बरामाद की है सभी पर मामला दर्ज करते हुए थाना ले जाकर पूछताछ की जा रही है।




