
जमशेदपुर: रेलवे एम्प्लोयी वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित मेगा क्विज कार्यक्रम को लगातार हो रहे वर्षा के कारण एक सप्ताह तक के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। उक्त जानकारी वेलफेयर एसोसिएशन के चीफ मनोज मिश्रा ने कैरीज कॉलोनी मे आयोजित संगठन की बैठक मे दी। उन्होंने बताया कि अगले रविवार 11 अगस्त को कैरेज कॉलोनी के फुटबाल मैदान के पास सुबह 10 बजे से क्विज कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। इस क्विज कार्यक्रम मे ना सिर्फ रेल से जुड़े युवा कर्मी बल्कि शहर के गैर कर्मचारियों का वर्ग भी अपनी भागीदारी निभा सकता है। मनोज मिश्रा ने बताया कि एसोसिएशन द्वारा हर माह क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता रहेगा। जिसमे तीन विजेता के साथ पांच संतावना पुरस्कार भी रखें गए है।
उन्होंने बताया कि क्विज कार्यक्रम का मकसद युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना है। आज के बैठक मे मनोज मिश्रा के साथ एस पी विश्वास, एस एन बनर्जी, ए के शाही, राकेश कुमार, पूरन थापा, के एस राव, राव, डी गोस्वामी सहित अन्य सदस्यों ने क भाग लिया।




