
जमशेदपुर : रविवार को परशुराम परिवार की ओर से भारत सेवाश्रम संघ सोनारी में एक विशिष्ट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अवसर पर शहर के कई गणमान्य अतिथि उपस्थित हुए। सर्वप्रथम भगवान परशुराम के तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर, एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप मे जिला के पूर्व न्यायाधीश श्री बंशीधर तिवारी और श्रीमती कंचन मिश्रा उपस्थित रही। अतिथियों ने कहा कि ब्राह्मण समाज को एक जुट होने की जरूरत है। मौके पर शहर के गणमान्य शिक्षाविदों विद्वानो और और ब्राह्मण परिवार के मेधावी एवं पुरस्कृत कन्याओं को सम्मानित किया गया। इस कड़ी में तारापुर स्कूल की छात्रा अदिति मिश्रा को रामचरितमानस और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया ।अदिति मिश्रा ने संस्था के सभी पदाधिकारी के प्रति अपना आभार व्यक्त की है।




