Advertisements

Advertisement
जमशेदपुर : झारखंड वासी एकता मंच की ओर से प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी जमशेदपुर के गोपाल मैदान में विशाल टुसु मेला का आयोजन किया गया जिसमें जमहेडपुर के अलावे आस पास के सीमा क्षेत्र से हज़ारों की संख्या में लोग शामिल हुए।एक दिवसीय इस मेले में जमशेदपुर के अलावे ओड़िसा, ,बंगाल, सरायकेला खरसांवा, चाईबासा,चक्रधरपुर सहित अन्य क्षेत्रों से माँ टुसु और आकर्षक गगनचुंबी चौडाल लाया गया जो मेले में पहुंचे हज़ारों लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा वही कार्यक्रम के शुभारम्भ पारम्परिक लोक गीत से आरम्भ हुआ इस दौरान जमशेदपुर सांसद विद्युत महतो और मंच के संयोजक आस्तिक महतो मांदर बजाते हुए जमकर झूमे वही प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आकर्षक टुसु और चौडाल के वेजेताओ को मंच की ओर से पुरस्कार से नवाजा गया।
Advertisement




