पत्रकार अन्नी अमृता ने जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा से चुनाव लड़ने का किया ऐलान, दिया नारा- बदलाव की बहार,बेटी है इस बार।

जमशेदपुर : जमशेदपुर के जेके रेसीडेंसी में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में वरिष्ठ पत्रकार अन्नी अमृता ने जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. बतौर निर्दलीय प्रत्याशी चुनावी समर में कूदने की तैयारी कर रही हैं.विधानसभा चुनाव आने में अभी कई महीने बाकी हैं और उससे पहले लोकसभा के चुनाव होने हैं, ऐसे में अन्नी अमृता के इस ऐलान से जमशेदपुर की राजनीति न सिर्फ दिलचस्प बन गई है । बल्कि एक अर्से से कुछ नामों के इर्द गिर्द घूमते राजनीतिक परिदृश्य में कुछ नया अध्याय जुड़ रहा है।राजनीत गंदी है, नेता गंदे हैं ये सब कहना बंद करके बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों को राजनीति में आना होगा। सिर्फ आलोचना से बात नहीं बनेगी.बड़ी लकीर खींचनी होगी.बेहतर विकल्प होंगे तो जनता भी अपने वोट के चोट से बदलाव कर सकेगी। अन्नी अमृता ने कहा कि पत्रकारिता के माध्यम से उन्होंने जनसेवा की है और आगे राजनीति के प्लेटफार्म से भी यही इरादा रखती हैं. जनता में वो ताकत है कि वह अपने वोट के चोट से राजनीति को स्वच्छ बनाने का प्रयास करे..राजनीति गंदी है ऐसा कहने की जगह अच्छे लोगों का स्वागत करे?बदलाव की शुरुआत खुद से होती है…फिर बहुत कुछ बदलता है।




