रांची : खुशाली कुमार अब अपने करियर के नए चरण में प्रवेश करने जा रही हैं, जहां वह फिल्मों के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी अपनी पहचान मजबूत करेंगी। रवीना टंडन और संजय दत्त के साथ फिल्म घुड़चड़ी में काम करने के बाद खुशाली ने अपनी अभिनय क्षमता साबित की है। अब वह वेब सीरीज सपने vs एवरीवन के दूसरे सीजन में दिखाई देंगी, जो उनका ओटीटी डेब्यू होगा।
इस सीरीज में वह तृप्ती नाम की एक जटिल और भावनात्मक किरदार निभा रही हैं। हाल ही में मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने इस प्रोजेक्ट को लेकर अपनी खुशी जाहिर की। उनके अनुसार, यह अवसर उनके लिए किसी सपने के साकार होने जैसा है और डिजिटल माध्यम पर काम करना उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा।

सीरीज का टीजर दर्शकों को दो अलग-अलग संघर्षों से परिचित कराता है। एक ओर प्रशांत है, जो फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए कठिनाइयों से जूझ रहा है, वहीं दूसरी ओर जिमी है, जो रियल एस्टेट की दुनिया में बदले की भावना के साथ आगे बढ़ रहा है। कहानी किस्मत और साहस के बीच टकराव को दर्शाती है।




