रांची : आज झारखंड के नए जीडीपी अजय कुमार सिंह सूत्रों के अनुसार चुनाव की तैयारीयों को लेकर बैठक करेंगे। इस बैठक में आगामी चुनावों के लिए प्रशासनिक और रणनीतिक योजनाओं पर चर्चा होगी। मुख्य उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया को सुचारू और निष्पक्ष तरीके से संपन्न करना है। इसमें चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित रूप से करना है। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, मतदान केंद्रों की तैयारियों और मतदाताओं की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया जाएगा। खासतौर पर चुनाव के दौरान होने वाली किसी भी अव्यवस्था को रोकने के लिए सुरक्षा बलों की तैनाती और आपातकालीन व्यवस्थाओं पर चर्चा की जाएगी।

नए जीडीपी अजय कुमार सिंह अपने अनुभव के आधार पर प्रशासनिक अधिकारियों को चुनावी प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए सुझाव देंगे। साथ ही, चुनाव के दौरान होने वाली किसी भी अनियमितता को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने पर जोर देंगे। चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाए रखने के लिए सभी प्रशासनिक इकाइयों के साथ समन्वय पर भी ध्यान दिया जाएगा। इस बैठक का उद्देश्य आगामी चुनाव को सफलतापूर्वक और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना है।




