जमशेदपुर : झारखंड में होने वाले विधानसभा 2024 को लेकर आजाद समाज पार्टी ने 14 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी जिसे लेकर पहली सूची जारी कर दी है जिसमें हजारीबाग से संजय रविदास जमशेदपुर पश्चिम से मोहम्मद काशीफ़ रजा सिद्दीकी कांके से मधुसूदन कुमार डाल्टेनगंज से अजय सिंह चेरो विश्रामपुर से सिराज खान और हुसैनाबाद से प्रभादेवी को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है इसे लेकर आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह जमशेदपुर पश्चिम के प्रत्याशी मोहम्मद काशिफ रजा सिद्दीकी ने बताया कि पार्टी का यह पहले चुनाव है उनकी मुख्य मुद्दा है कि 24 वर्षों में झारखंड की जो स्थिति है

जनता के बीच ले जाएंगे उन्होंने कहा का इन 24 वर्षों में सभी शासित पार्टियों ने यहां के दलित आदिवासी अल्पसंख्यक मजदूरों को ठगा है इसके अलावा पलायन उनकी अहम मुद्दा है इन्हीं सब बातों को जनता के बीच जाकर अवगत कराएंगे और जागरूक करेंगे की इतने वर्षों तक इन पार्टियों ने जनता को बरगलाया है और राज्य को लूटा है।लेकिन आजाद समाज पार्टी राज्य और जनता की विकास के लिए कार्य करेगी।




