Advertisements
Saraikela (संजीव मेहता) :नवनियुक्त मेयर संजय सरदार ने आज बासंती नवरात्र के पहले दिन नगर निगम के दरवाजे पर मत्था टेक कर प्रवेश किया और पूजा अर्चना के साथ अपना कामकाज शुरू किया. उन्होंने कहा कि आदित्यपुर की विकास के लिए काम करूंगा.
Advertisement

बता दें कि आदित्यपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर संजय सरदार आज समर्थकों संग योगदान पहुंचे थे. आज पहले दिन उन्होंने आदित्यपुर नगर निगम के दरवाजे का माथा टेक कर प्रणाम किया और शुरू किये अपने नए कार्यकाल के काम. उन्होंने आदित्यपुर की जनता को यह दायित्व सौंपने के लिए धन्यवाद भी दिया.
Advertisement




