Advertisements
Saraikela (संजीव मेहता):वृद्ध शांति निकेतन आदित्यपुर 2 में 25 मार्च बुधवार को सभी वृद्धजनों के लिए एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है. यह जानकारी वृद्ध शांति निकेतन के महासचिव निहार रंजन होर ने दी.
Advertisement

उन्होंने बताया कि यह स्वास्थ्य शिविर आरएसबी फाउंडेशन के सहयोग से लगाया जा रहा है, जो सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा. उन्होंने बताया कि इस शिविर का लाभ वृद्ध शांति निकेतन के वृद्धों के साथ आसपास के वृद्धजन भी उठा सकेंगे. शिविर में सभी तरह के बीमारियों की जांच एवं चिकित्सकीय सलाह के साथ निःशुल्क दवाइयां भी दी जाएगी.
Advertisement




