Saraikela (संजीव मेहता) :नागरिक समन्वय समिति सरायकेला-खरसावां ने अपना 9वाँ स्थापना दिवस शनिवार की रात मनाई. इस दौरान केक काटकर सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नागरिक सुरक्षा की शपथ ली. कार्यक्रम
आशियाना स्थित स्वर्णरेखा गेस्ट हाउस प्रांगण में सम्पन्न हुई. जिसकी अध्यक्षता केन्द्रीय अध्यक्ष प्रसिद्ध नारायण सिंह ने किया.
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में समिति के संरक्षक एके श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि के रूप में ई० कुमार अरविंद, कार्यपालक अभियंता, खरकई स्वर्णरेखा परियोजना, पूर्व डीएसपी राकेश मोहन सिन्हा, आयकर निरीक्षक संतोष चौबे, कमलेश्वरी पासवान, टाटा स्टील के अधिकारी जितेन्द्र रजक, समाजसेवी जितेंद्र नाथ मिश्र आदि उपस्थित हुए. समिति के सभी पदाधिकारियों एवं समिति के सदस्यों की मौजूदगी में नीति एवं सिद्धांतों से प्रभावित होकर क्षेत्र के कई वरिष्ठ नागरिकों ने सदस्यता ग्रहण की. स्थापना दिवस कार्यक्रम में समिति के महासचिव अजीत कुमार, उपाध्यक्ष विमल कुमार सिंह, जगदेव प्रसाद, मनोज सिंह, संजय कुमार, आदित्यपुर अध्यक्ष निरंजन मिश्र, गम्हारिया अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह, रतन सिंह, अशोक सिंह, केडी सिंह, महिला अध्यक्ष सुमन राय, शशिप्रभा सिंह, सोनी ठाकुर, पीएन पांडेय, अनय कुमार सिंह, राज मंगल ठाकुर, नीलम श्रीवास्तव, रवि सिंह, गंभीर सिंह आदि मौजूद रहे.




