Advertisements

Advertisement
जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्व विधानसभा के विधायक कार्यालय परिसर में आधार त्रुटि सुधार शिविर लगाया गया है। जिसमे भारी संख्या में क्षेत्रवासी सुविधा प्राप्त करने के लिए पहुंच रहे हैं । जिसमे नाम, पता ,उम्र सहित अपडेट किया जा रहा है ।
इस शिविर में सिर्फ पूर्वी विधानसभा ही नहीं अन्य क्षेत्र के भी लोग भी अपने आधार में सुधार के लिए आ रहे हैं। विधायक कार्यालय प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि यह शिविर विधायक सरयु राय के द्वारा आयोजित की गई है। इसका उद्देश्य बुजुर्गों और महिलाओं को आधार की त्रुटि को सुधार करने के लिए बिष्टुपुर पोस्ट ऑफिस या फिर मानगो केंद्रीय कार्यालय में घण्टो इंतजार करना पड़ता है। उनसे निजात पाने के लिए बारीडीह स्थित कार्यालय परिसर में यह सुविधा प्रदान की गई है।
Advertisement




