
जमशेदपुर : जमशेदपुर प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर मीडिया क्रिकेट कप का शुभारंभ जिले के एसएसपी किशोर कौशल ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी कर किया मीडिया कप का उद्घाटन किया। तीसरे वर्ष के शुभ अवसर पर 13 फरवरी से लेकर 6 मार्च तक खेला जाएगा। जिसमें डियूज और टेनिस बॉल की अलग-अलग टीमों के द्वारा खेला जाएगा। इस प्रतियोगिता में सिर्फ पत्रकार ही नहीं बल्कि कॉरपोरेट, सामाजिक संस्था, पुलिस और प्रशासनिक विभाग की टीम भी इस प्रतियोगिता में भाग लेगी। उद्घाटन के मौके पर एसएसपी ने कहा कि मीडिया और पुलिस का कार्य काफी चुनौती भरा होता है । ऐसे में इतना बड़ा आयोजन करना अपने आप में एक सराहनीय कदम है। इस खेल के आयोजन से 24 घंटा भाग दौड़ करने वाले पत्रकार बंधु सिर्फ तनाव मुक्त ही नहीं स्वस्थ स्वास्थ के लिए भी बेहतर है। इसके लिए उन्होंने सभी को खेल भावना के साथ खेलने के लिए शुभकामनाएं दी ।




