जमशेदपुर में पूर्व विवाद को लेकर फिर चली गोली ,पिस्तौल से मार कर किया दो युवकों को घायल।

जमशेदपुर : जिले में कहीं ना कहीं किसी थाना क्षेत्र में आए दिन गोली चालन की घटनाएं घट रही है । जिले में गोली चालन की घटना थमने का नाम नहीं ले रहा है ।जमशेदपुर मानगो थाना अंतर्गत दाईगुट्टू कृष्णा रोड में पड़ोसी के बीच विवाद के बाद हुई फायरिंग एवं पिस्तौल से किए गए हमले में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूत्रों के अनुसार शंकर सिंह और राहुल साहू का घर के सामने कार पार्किंग करने के विवाद के अलावा बच्चों का विवाद भी होना बताया जा रहा है ।जिसको लेकर शाम में एक बार फिर विवाद हो गया । इसके बाद हत्या के मामले में जेल से छूट कर आये विकास तिवारी ने पहले तीन से चार राउंड हवाई फायरिंग की । जिसके बाद पिस्टल से मारकर शंकर और अनिल को घायल कर दिया। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद विकास तिवारी वहां से फरार हो गया ।जिसके बाद दोनों घायलों को mgm अस्पताल लाया गया ।जहां दोनों का इलाज किया जा रहा है ।वहीं घटना की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है।




