Advertisements
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो दाईगुट्टू में श्री हर हर महादेव प्राचीन शिव मंदिर समिति के द्वारा तीन दिवसीय देव स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसके तहत मंगलवार को भव्य कलश यात्रा निकली गई। जिसमें काफी संख्या में महिलाएं स्वर्णरेखा नदी से जल लेकर मंदिर में स्थापित की। समिति के सचिव शिवकुमार सिंह ने कहा कि प्रथम दिन 800 से ज्यादा कलश संग्रह कर जलाभिषेक किया गया। जब कि 14 फरवरी को प्रतिमा नगर भ्रमण होगा और अंतिम दिन प्राण प्रतिष्ठा एवम प्रसाद वितरण की जाएगी।
Advertisement






