Advertisements
जमशेदपुर :मानगो नगर निगम चुनाव के विरोध का संयुक्त ग्राम सभा संघर्ष समिति उतर आई है। इनका मानना है कि पांचवी अनुसूची क्षेत्र के अंतर्गत असंवैधानिक रूप से मानगो नगर निगम का गठन एवं चुनाव करने की प्रक्रिया की जा रही है जो गलत है । 
Advertisements
Advertisement
जिसका विरोध लगातार कई बार राज्य सरकार और केंद्र सरकार को भेजी गई मगर आज तक जवाब नहीं आया। अब आर पार की लड़ाई के लिए वे बाध्य है जिसके लिए जल्द ही एक आम सभा आयोजित की जाएगी जिसमें माझी बाबा,बुद्धिजीवी और आदिवासी समाज के प्रबुद्ध लोगों को शामिल किया जाएगा। वही माझी बाबा ने बताया नगर निगम पहले तो होना ही नहीं था कारण बाहर से लोग आ कर बसे है इसलिए होने नहीं देंगे।






