बोकारो: बोकारो पुलिस ने दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में 3 घरों में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चोरों को दबोच कर एक ही दिन 3 घरों में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले कांड का खुलासा किया है पुलिस द्वारा पकड़े गए चोरों के निशानदेही पर घरों से उड़ाए गए बर्तन, गहने, चोरी की घटना को अंजाम देने वाले औजार एक चार पहिया वाहन बरामद किए है बोकारो जिले में अलग अलग दो थाना जारीडीह और कसमार थाना क्षेत्र में एक ही दिन तीन घरों में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 5 चोरों को पुलिस ने धर दबोचा है उनके निशान देही पर घरों से चोरी किए हुए कांसा पीतल के 40 किलो के बर्तन,सोने के जेवरात को गलाए गए 8.5 ग्राम सोना ,चांदी 280 ग्राम , हनुमान जी का लॉकेट 1.6 ग्राम , 4 हजार 500 नगद रुपए ,एक एंबेसडर कार और चोरी घटना में उपयोग किए हुए समान बरामद किया है। बोकारो में आए दिन हो रही चोरी की घटना बोकारो पुलिस का सर दर्द बना हुआ था पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बेरमो तेनुघाट एसडीपीओ के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम की गठन की गई। एस आई टी टीम ने अलग-अलग छापामारी कर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 5 चोर और सोना, चांदी के ज़ेवरात बर्तनों को बरामद किया है ।

बोकारो पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह की माने तो पहले तीन दिन तीन टाइम रेकी करते थे जिस दिन उनको लगता था वह दिन उनके लिए सेफ है तो वह चोरी की घटना को अंजाम देते थे और वहां से उड़नछू हो जाते थे । बोकारो में एक ही दिन तीन घर की चोरी में पुलिस अधीक्षक ने यह भी खुलासा किया कि तीन चोर सहोदर भाई है और तीनों के ऊपर कई कांड अंकित है पुलिस एक ही दिन हुए तीनों घर की चोरी की घटना में 5 चोरों के अलावा और कई चोर इस कांड में शामिल है जिसकी तलाश अभी जारी है बहुत जल्द ही वह भी सलाखों के पीछे होंगे ।




