Saraikela (संजीव मेहता) : अखिल भारतीय ब्रह्मर्षि युवा मंच की कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से विस्तार किया गया है. कार्यकारिणी में गति देने के लिए कमल नयन को कार्यकारी अध्यक्ष और सौरभ कुमार निर्मल, मुकेश कुमार,
मनोरंजन कुमार, राहुल कुमार और अंकुश कुमार को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है जबकि समाज के तेज तर्रार युवा रंजीत शांडिल को महासचिव बनाया गया है. बता दें कि आदित्यपुर अखिल भारतीय ब्रह्मर्षि युवा मंच की कार्यकारिणी की बैठक में नई समिति का गठन करते हुए युवाओं को संगठन की विचारधारा से जोड़ा गया है.
साथ ही शहीद चुनू शर्मां के बलिदान दिवस पर उ्हें
भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई है. बैठक में संगठन की गतिविधियों को व्यापक स्तर पर ले जाने और समाज में एकजुटता तथा युवाओं के सशक्तिकरण पर जोर दिया गया है. नयी समिति में सेवानिवृत्त प्रो बालमुकुंद पैनाली, रमण कुमार, ठाकुर चंद्रभूषण सिंह और मुन्ना शर्मा उर्फ योगेंद्र शर्मा को संरक्षक बनाया गया है.

वहीं मनोज, सुशांत, कमलेश, अमन व रवि रंजन को सचिव तथा मनीष कुमार को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है. अंकित चौधरी को सह कोषाध्यक्ष, प्रवक्ता आदर्श ठाकुर, मधु सूदन सिंह को सोशल मीडिया प्रभारी घोषित किया गया. इसके अलावा तीन मंडलों के अध्यक्ष व महामंत्री भी मनोनीत किये गए हैं. जिसमें आदित्यपुर के अध्यक्ष जतन चौधरी और महामंत्री रितेश सिंह, गम्हरिया के अध्यक्ष अमित शर्मा और महामंत्री वीरेंद्र सिंह, जबकि आदित्यपुर 2 के मंडल अध्यक्ष रितेश सिंह मंटू और महामंत्री जयंत प्रकाश को मनोनीत किया गया है. इस अवसर पर अखिल भारतीय ब्रह्मषिं समाज के अध्यक्ष कर्नल (सेवनिवृत ) आरपी सिंह, पूर्व अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा, महासचिव अशोक सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष प्रेम कुमार निर्मल, पूर्व डीएसपी अरविंद सिंह, संरक्षक ठाकुर लालबाबू सिंह, शैलेंद्र सिंह, उपेंद्र शर्मा, विमल कुमार सिंह, प्रेम कुमार, महिला नेत्री अंजना सिंह और सुमन राय आदि मौजूद रहीं.




