Saraikela (संजीव मेहता) : झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मंईयां सम्मान योजना के तीन माह की राशि कई लाभुकों के खाते में नहीं पहुंची है. इस वजह से कई लोग परेशान हो चुके हैं. अगर आप भी उनमें एक हैं और इसका कारण जानने के लिए ब्लॉक का चक्कर लगा रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. आप बिना किसी झंझट के घर बैठे ही अपने आवेदन का स्टेटस देख सकते हैं.

अपने आवेदन का स्टेटस ऐसे करें चेक -क्या है आवेदन का स्टेटस चेक करने की पूरी प्रक्रिया – सबसे पहले आपको मुख्यमंत्र मंईयां सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट mmmsy.harkhand.gov.in पर जाना होगा. उसके बाद आपको स्टेटस चेक करने का विकल्प मिलेगा ” यहां आपको अपना आधार नंबर दर्ज करने का ऑपशन मिलेगा, जिसे भरने के बाद आपको कैप्चा भरने का विकल्प दिखाई देगा, जिसे सही सही भर दें. . इसके बाद आपके स्क्रीन पर आपके द्वारा भरे गये आवेदन की मौजूदा स्थिति क्या है यह देखने को मिल जाएगा. इसे आप आसानी से पता लगा सकते हैं कि आपके आवेदन आगे अप्रूवड हो पाया या नहीं.




