सरायकेला : महिला शिक्षक के घर में नगद और गहने समेत 16 लाख की चोरी की घटना को चोरो ने अंजाम दिया। घर बंद कर भतीजा के सगाई में बाहर गए थे परिवार के लोग। बताया जा रहा है की हाता से सटे छोटा सिजुलता गाँव में चोरो ने महिला शिक्षक सुरेखा सतपती के घर में चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया।

घर के दरबाजा और अलमारी तोड़ कर डेढ़ लाख नगद, और कई कीमती आभूषण की चोरी कर लिए गए, वहीं पीड़ित परिवार के लोगों ने इसकी सुचना राजनगर थाना की पुलिस को दिया वहीं पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जाँच पड़ताल शुरू कर दिया हैं, और आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा हैं। पीड़ित महिला शिक्षक सुरेखा सतपती ने कहा की हम अपने भतीजा सूरज नंदा के सगाई में घर बंद कर सुबह 11:30 बजे इंपीरियल होटल गए थे जब घर 5 बजे शाम वापस आए तो देख की घर के दरवाजा खुला हुआ है, और अलमारी टूटा हुआ है गहने के खाली डब्बे इधर उधर बिखरा पड़ा हुआ है, नगद समेत करीबन 16 लाख की चोरी हुई हैं।




