Advertisements
Saraikela (संजीव मेहता) : लोजपा के प्रदेश सचिव और पूर्व कांग्रेसी नेता आदित्यपुर निवासी बृज मोहन सिंह (करीब 42 वर्ष) का बुधवार को टीएमएच में इलाज के दौरान निधन हो गया है. उनके निधन की खबर से आदित्यपुर में शोक की लहर दौड़ पड़ी है.
Advertisement

उनके करीबी रहे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता देबू चटर्जी ने बताया कि बृज मोहन सिंह कुछ दिनों से फेफड़े की बीमारी से ग्रस्त थे, चिकित्सकों के अनुसार उनके फेफड़े से कार्बन डाइऑक्साइड बाहर नहीं हो रहा था, फेफड़े में ही स्टोर हो रहा है जो उनके आकस्मिक निधन का कारण बना है.
Advertisement




