
रांची : राज्य के युवाओं को निजी क्षेत्र के प्रतिष्ठानों में नियोजन प्राप्त करने का अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से झारखंड सरकार श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग अवर प्रादेशिक नियोजनालय, जमशेदपुर, के तत्वाधान में रोजगार हेतु निबंधन कैंप का आयोजन लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल कॉलेज, करनडीह, जमशेदपुर में 08अक्टूबर 2024 को किया गया। जिसमें प्रथम दिन निबंधन कैंप में 150 विद्यार्थीयों ने भाग लिया। निबंधन कैंप का विधिवत उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार झा ने किया। प्राचार्य ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि यह निबंधन कैंप यहां पढ़ रहे 70प्रतिशत ग्रामीण बच्चो तथा अन्य विद्यार्थियों के लिए एक अवसर प्रदान करता है। कैंप के दौरान जिला नियोजनालय से आए स्टाफ ने बताया कि इस निबंधन कैंप का मुख्य उद्देश्य नौकरी चाहने वाले युवाओं एवं युवतियों को राज्य एवं देश के विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के लिए नि: शुल्क अवसर प्रदान करना है। उन्होंने निबंधन से संबंधित जानकारियों को विद्यार्थीयों के साथ साझा किया। सर्वप्रथम आप www. rojgar.jharkhand.gov.in को गूगल में सर्च करना है, उसके बाद new job seekar के ऑप्शन को सेलेक्ट करने के बाद मोबाइल नंबर के द्वारा ओ. टी.पी. सेंड एंड वेरिफाई करने के बाद रजिस्ट्रेशन के फॉर्म को भरना है और उसके बाद उसे सबमिट करना है। मंच संचालन प्लेसमेंट को-ऑर्डिनेटर प्रो. विजय प्रकाश ने तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रो. विनोद कुमार ने किया। इस मौके पर प्रो. पुरषोत्तम प्रसाद, प्रो. संतोष राम, डॉ. प्रशान्त, नियोजनालय के श्री रौशन खालको, श्री रमण कुमार, श्री विक्रम कुमार आदि उपस्थित रहें।




