Saraikela (संजीव मेहता) : सामाजिक संगठन जन कल्याण मोर्चा आदित्यपुर एवं आदित्यपुर अधिवक्ता संघ की पूर्व निर्धारित बैठक रविवार को जन कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष एवं आदित्यपुर अधिवक्ता संघ के मुख्य संरक्षक अधिवक्ता ओम प्रकाश की अध्यक्षता में आदित्यपुर दो स्थित कार्यालय में संपन्न हुआ. बैठक का संचाल आदित्यपुर अधिवक्ता संघ के संरक्षक अधिवक्ता सुनील कुमार स्वाईं ने किया. जबकि धन्यवाद ज्ञापkन आदित्यपुर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष डी. एन.ओझा ने किया निर्णय.
* बैठक में लिए गए अहम निर्णय :
1. सीतारामपुर 30 MLD वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट 15 जुलाई 2026 तक नहीं चालू होने पर जुडको एवं जिंदल के वादा खिलाफी की घोर निंदा की गई.
2. सरायकेला खरसावां के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह के प्रति संस्था ने कृतज्ञता प्रकट किया कि उन्होंने पेय जल संकट को काफी गंभीरता से लेते हुए स्वयं संज्ञान लेकर बैठक बुलाई एवं 31 जुलाई 2026 तक का समय एजेंसी को सख्त चेतावनी के साथ सीतारामपुर 30 एम.एल.डी. को चालू करने के लिए दिया है. इसलिए संस्था 31 जुलाई 2026 तक कोई भी निर्णय नहीं लेगी, लेकिन यदि 31जुलाई 26 तक भी सीतारामपुर स्थित 30 MLD वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट चालू नहीं होता है तो स्थिति का आकलन कर उपायुक्त से मिलकर आगे का निर्णय लिया जाएगा.

3. सापड़ा स्थित 60 MLD वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण के साथ-साथ अधूरे पड़े पानी के टंकी,घर-घर का कनेक्शन देने के लिए उपायुक्त एवं नगर आयुक्त को ज्ञापन दिया जाएगा ताकि आदित्यपुर 1 में दिसंबर 2026 तक हर हाल में पेयजल उपलब्ध हो सके.
4. आदित्यपुर – कांड्रा -सरायकेला, कांड्रा – चांडिल -चौका सभी पथ निर्माण विभाग की टॉल सड़क अत्यंत जर्जर हो चुकी है जिस पर लगातार दुर्घटना हो रही है, इसलिए इन सभी सड़कों पर सरकार द्वारा लिए जा रहे टोल टैक्स को तत्काल प्रभाव से बंद करने के लिए सरकार से मांग की जाती है.
5. आदित्यपुर नगर निगम की सिवेज सिस्टम का निर्माण अधूरा होने की वजह से कई जगहों पर सिवेज का गंदा पानी भी अब सड़क पर बहने लगा है नगर निगम सीवेज सिस्टम को तुरंत दुरुस्त कराये.
6. NIT College Jamshedpur का नाम बदलकर NIT College Adityapur किया जाए क्योंकि ये भौतिक रूप से सरायकेला खरसावां जिले के अंतर्गत आदित्यपुर में है एवं आदित्यपुर एशिया का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र होने के नाते आदित्यपुर की अपनी पहचान पूरे भारत में है. उसी तरह आकाशवाणी जमशेदपुर का भी नाम बदलकर आकाशवाणी आदित्यपुर किया जाए.
आज की बैठक में मुख्य रूप से जनकल्याण मोर्चा के उपाध्यक्ष श्रीमती लिली दास,सचिव मनोज पासवान,वार्ड नंबर 17 की पार्षद श्रीमती नीतू शर्मा,वार्ड नंबर 27 के पार्षद सुधीर चौधरी, अधिवक्ता विनोद कुमार, अधिवक्ता आशुतोष कुमार, अधिवक्ता मनोज कुमार दुबे,, अधिवक्ता अजय कुमार सिंह,अधिवक्ता ऋषि कांत, अधिवक्ता अजय कुमार द्विवेदी सामाजिक कार्यकर्ता सच्चिदानंद सिंह, संतोष कुमार, सहारा गार्डन के शशांक गांगुली, राजीव कुमार, पर्यावरण विद् अभियंता अमरेश कुमार, वकील सिंह,मदन सिंह लक्ष्मण प्रसाद,जवाहरलाल सिंह, सुरेश प्रसाद,राकेश कुमार मिश्रा, प्रकाश कश्यप,अशोक कुमार, मनोज झा,गुड्डू झा,सहित दर्जनों लोग उपस्थित हुए.






