रांची : होने वाले आगामी चुनाव को देखते हुए विभिन्न राजनीतिक पार्टियां, अपने-अपने पार्टी का विस्तार करने में, कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर, आम सभा का आयोजन कर विस्तार करने में लगी हुई है। इसी अभियान के कड़ी में कोल्हान प्रमंडलीय आप पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर में झारखंड प्रदेश उप संयोजक सह कोल्हान प्रभारी प्रेम कुमार के नेतृव में कोल्हान प्रमंडल कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। आम आदमी पार्टी के द्वारा प्रदेश संयोजक डी एन सिंह के आगमन पर आदित्यपुर शालिमार आई टी आई में, मधुबन होटल के समीप, झारखंड प्रदेश उप संयोजक सह कोल्हान प्रभारी प्रेम कुमार के नेतृव में कोल्हान प्रमंडल कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हुआ।जिसमें झारखंड प्रदेश संगठन के प्रदेश संयोजक डी एन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे, और धनबाद जिले के गोबिंद प्रखंड के प्रमुख श्रीमति निर्मला सिंह ,और वरीय नेता बिरेंद्र सिंह विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
जहाँ प्रदेश संयोजक डी एन सिंह उप संयोजक प्रेम कुमार प्रदेश संयुक्त सचिव रईस अफरीदि , पूर्वी जिला उपाध्यक्ष गणपति करुवा, जिला सचिव संभू सिंह गांधी, पश्चिम जिला उपाध्यक्ष ज्वाला कोड़ा, बरिए नेता देव नाथ सिंह सरदार, महिला जिला अध्यक्ष विनीता मिश्रा, जमशेदपुर महानगर कार्यकारी अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने अपने विचारों को रखते हुए संगठन के मजबूत के लिए संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन महानगर सचिव रमेश प्रसाद ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महानगर उपाध्यक्ष संतोष भगत,महानगर उपाध्यक्ष मनोज सिंह जिला सह सचिव शंकर ठाकुर, महानगर कोषाध्यक्ष के के देशमुख महानगर उपाध्यक्ष संजय सिंह, महानगर महिला नेत्री अंजना सिंह ममता दिवेदी, महानगर सहसचिव मनीष सिंह, महानगर सह सचिव अफ्रोश खान, जमशेद आलम एवं महानगर, जिला के अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
*




