जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस ने चार लाख मूल्य के गांजा बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है इसे लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ग्रामीण एसपी शुभम खंडेवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते दिन गुप्त सूचना मिली थी कि एमजीएम थाना अंतर्गत सिमुलडांगा के NH 33 के काली मंदिर के समीप एक गुमटी में अवैध रूप से गांजा छुपा कर रखा हुआ है जहां से तस्करी की जाती है.
इसके बाद वरीय अधिकारियो के निर्देश पर एक टीम गठित कर वहां छापामारी की गई जहां से रोशन कुमार नामक युवक को हिरासत में लिया गया जिससे पूछताछ मे उसने बताया कि बोड़ाम थाना क्षेत्र के रहने वाले शंभू महतो उर्फ साधु गांजा का तस्करी करता है और प्रत्येक सप्ताह वह उससे गांजा खरीद कर लाता है और जमशेदपुर में छोटे-छोटे पुड़िया बनाकर बिक्री करता है इसके बाद एक टीम बोड़ाम थाना क्षेत्र के जोबा गांव पहुंची और शंभू महतो को हिरासत मे लेकर उसके घर की तलाशी ली गयी.

जहां से 7 किलो 670 किलोग्राम गांजा बरामद की गई जिसका मूल्य ₹400000 आँकी गई है वहीं बिक्री किए हुए 5840 रुपए नगद भी बरामद की गई ग्रामीण एसपी ने बताया कि साधु से यह भी जानकारी मिली कि उसका अपना गांजा की खेती है फिलहाल पुलिस इसमें शामिल अन्य लोगों को भी जानकारी प्राप्त कर रही है साथ ही गांजा की खेती को भी जल्द ही नष्ट करने की बात कही है फिलहाल पुलिस इतनी भारी मात्रा में गांजा बरामद करने को एक बड़ी कामयाबी मान रही है.






