सिद्धार्थ पाण्डेय : गुवा सेल में दूसरे राज्यों से आए 18 लोगों को जॉइनिंग देने तथा बहारियों को भगाने की नीति पर संयुक्त यूनियनों का छठवां दिन, सेल प्रबंधन का पुतला दहन व मशाल जुलूस जला कर विरोध प्रदर्शन किया गया । आन्दोलनकारी गुवा सेल प्रबंधन सीजीएम कार्यालय के समक्ष पुतला दहन कार्यक्रम किया गया। भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी समिति सदस्य मालती गिलुवा, पवन पाण्डेय,ललित गिलुवा, मंगल गिलुवा, उमा शंकर निषाद, पूर्व जिला पार्षद शंभू पासवान व किशोर प्रसाद कर रहे थे।
नेत्री मालती गिलुवा ने कहा कि यहां के बेरोजगारों को अगर दरकिनार किया गया तो आंदोलन किया जाएगा ।अगर सेल प्रबंधन स्थानीय लोगों के साथ अन्याय करती है, तो हम अनशन पर बैठेंगे और आर -पार की लड़ाई लड़ेंगे ।
जुलूस में काफी संख्या में यूनियन के पदाधिकारी ,स्थानीय प्रतिनिधि, और ग्रामीण मौजूद रहे।




