जमशेदपुर : परसुडीह थाना अंतर्गत झारखंड नगर के निवासियों में रेलवे द्वारा घर तोड़े जाने का सूचना दिए जाने से हड़कंप मच गया है। इसे लेकर बस्ती वासी जिला के उपायुक्त अन्नय मित्तल के समक्ष गुहार लगाने पहुंचे। रेलवे के इस फरमान के बारे में बस्ती वासियों का कहना है, कि 40 ,50 वर्षों से रेलवे लाइन के किनारे पर 400 से ज्यादा परिवार बसे हुए हैं। अब रेलवे द्वारा डबल लाइन बिछाने को लेकर जमीन अधिग्रहण की जानी है।

जिसके लिए बस्ती वासियों को 31 जनवरी तक खाली करने का सूचना दी गई है। बस्ती वासियों का कहना है, कि वे लोग मजदूरी कर परिवार के भरण पोषण करते हैं। ऐसे में रेलवे उन परिवारों को पुनर्वास करने के बाद ही जमीन अधिग्रहण करे इन बस्ती वासियों के यह भी कहना है, कि मीट्रिक की परीक्षा होनी है। ऐसे में रेलवे द्वारा यह कार्यवाही रने से उनके बच्चों की शिक्षा पर असर पड़ेगा। इसलिए कुछ महीनो का और मोहलत दिया जाए, साथ ही पुनर्वास की व्यवस्था करें।





