
जमशेदपुर: जनप्रतिनिधि के फंड से एमजीएम अस्पताल सहित सभी सरकारी अस्पताल के गरीब मरीजों के अटेंडरों को भोजन कराया जाना चाहिए, उक्त बातें आज झारखण्ड मानवाधिकार संगठन जेएचआरसी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं रोटी बैंक के चेयरमेन मनोज मिश्रा ने एमजीएम अस्पताल परिषर मे चलाये गए मतदाता जागरूकता अभियान के दौरान बतौर मुख्य अतिथि कहीं | रोटी बैंक एवं जेएचआरसी के बैनर तले आज एमजीएम अस्पताल परिषर मे भोजन वितरण के साथ साथ मतदाता जागरूकता अभियान भी चलाया गया तथा लोगो को हर हाल मे मतदान करने का संकल्प दिलाया गया | इस अवसर पर मनोज मिश्रा ने कहा कि झारखण्ड राज्य एक कुपोषित बीमार राज्य है, इस राज्य के सभी सरकारी अस्पतालो मे दूर दराज के बीहड़ देहाती क्षेत्रों से अत्यंत गरीब तबके के मरीज इलाज कराने आते है, मरीज के साथ उनके परिवार के लोग मरीज की देखभाल के लिए मरीजों के साथ अस्पताल आ जाते है | अटेंडर के रूप मे अस्पताल आने वाले परिवार के लोगो के साथ छोटे मासूम बच्चे तथा घर के बूढ़े बुजुर्ग भी शामिल होते है | अस्पताल मे भर्ती मरीजों को सरकार द्वारा भोजन उपलब्ध कराया जाता है परन्तु मरीज की देख भाल करने वाले उनके साथ आये परिवार के लोगो के लिए भोजन के कोई इंतज़ाम नहीं होते है, जिस कारण साथ आये अटेंडर अपने बाल बच्चों सहित कई कई दिनों तक भूखे रहने को विवश हो जाते है | उनकी सुधि तक कोई नहीं लेता | घर मे कमाने वाला ज़ब बीमार हो जाता है तब एक गरीब परिवार दुखों का पहाड़ खड़ा हो जाता है | मनोज मिश्रा ने बताया कि रोटी बैंक के माध्यम से विगत नौ वर्षो से गरीब मरीजों के परिवार एवं उनके अटेंडरों को शहर वासियो के सहयोग से हर दिन निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है, जो अपने आप मे एक मिशाल है | उन्होंने इसके लिए दानदाताओ का आभार जताया | जबकि इन्ही गरीबो के वोट से सत्ता तक पहुंचने वाले जनप्रतिनिधि, वोट लेने के बाद इन्हे भूखे असहाय स्थिति मे छोड़ देते है | उन्हें इनकी याद सिर्फ चुनाव के समय आती है | मनोज मिश्रा ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को अपने फंड का प्रयोग करके ना सिर्फ इनके लिए नियमित भोजन उपलब्ध कराना चाहिए बल्कि इनके लिए दवा का भी इंतज़ाम करना चाहिए | मनोज मिश्रा ने झारखण्ड के अलग अलग जिलों से आये अटेंडेंरो को अपने अपने क्षेत्रो मे वोट देने की अपील करने सहित अपने जनप्रतिनिधि से सवाल करने की भी सलाह दी है |
आज के मतदाता जागरूकता कार्यक्रम मे मनोज मिश्रा के साथ रेणु सिंह, सालावत महतो, धर्मेंद्र साव, संतोष कुमार, टुनटुन, मानव राय चौधरी, डी जी राजा, गुरूमुख सिंह, डी एन शर्मा, जगन्नाथ महंथी, सुभश्री दत्ता, अनीमा दास, देवशीष दास, ऋषि गुप्ता, स्नेहा चंद्रवंशी, हरदीप सिद्दू सहित काफ़ी संख्या मे अटेंडेंरो ने भाग लिया |




