
जमशेदपुर: बीती रात मानगो के डिमना रोड में परमजीत सिंह गिरोह के अपराधी गुड्डू पांडे के घर में दोनों पक्षों में हुई गोलीबारी की घटना के मामले में पुलिस में दोनों पक्षों से 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया है । सिटी एसपी मुकेश लुनायत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों को जानकारी दी। की यह गैंगवार गुड्डू पांडे और सिंटू सिंह के बीच हुई थी। जिसमें दोनों ओर से दो लोग घायल हुए थे । सिटी एसपी में बताया कि दोनों गुट के लोग पहले मृतक अमरनाथ सिंह के लिए जमीन का कारोबार का कार्य करते थे। दोनों के अलग हो जाने के बाद वर्चस्व की लड़ाई शुरू हो गई। इसी को लेकर बीती रात गुड्डू पांडे के घर में सिंटू सिंह के लोगों ने फायरिंग की थी।
जिसमें गुड्डू पांडे की ओर से भी जमकर गोली चलाई गई। इस मामले में पुलिस ने एक पक्ष से दो और दूसरे पक्ष से चार लोगों को गिरफ्तार किया है। वही घटना में प्रयुक्त तीन पिस्टल 7 जिंदा कारतूस और घटनास्थल से 15 खोखा बरामद किया गया है।




