Advertisements

Advertisement
जमशेदपुर: जमशेदपुर पुलिस ने चोरी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अभियान शुरू की है।इसी के तहत गुप्त सूचना के आधार पर बिष्टुपुर पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्र से चोरी के समान के साथ चार अपराधियो को गिरफ्तार किया है।इन अपराधियों में मानगो से कृष्णा राणा उर्फ शेखर, सीतारामडेरा छायानगर से संजय बाग उर्फ छोटू बाग जुगसलाई से रोहित राम उर्फ लाला और धीरज साहू उर्फ शिवम कुमार है।
जिनके निशानदेही पर पांच मोबाइल, एक मोटरसाइकिल, दो स्कूटी और चार साइकिल बरामद की है।सभी अपराधी पूर्व में भी जेल जा चुके हैं जिनसे आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
Advertisement




