
जमशेदपुर: जमशेदपुर मे यातायात व्यवस्था सुगम बनाने के लिए पिछले एक सप्ताह से JNAC के द्वारा साकची में अभियान चलाकर ठेला खामोचे वालों को हटाया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को सिटी एसपी मुकेश लुनायत भी शामिल हुए और JNAC के अधिकारी कृष्णा, ट्रैफिक डीएसपी के साथ साकची क्षेत्र का मुयायना किया ।और पैदल मार्च कर लोगों को सड़क पर से दुकान के समान रखने एवं ठेला लगाने से परहेज करने को कहा ।अधिकारी कृष्णा ने बताया कि यह अभियान 15 दिनों तक चलेगा। इसके बाद दी गई चेतावनी पर अमल में नहीं लाया गया तो उनके सामान और ठेला जप्त कर जुर्माना वसूला जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से शिकायत आ रही थी कि साकची और बिस्टुपुर में ठेला वालों और फुटपाथ अतिक्रमण की वजह से यातायात व्यवस्था में समस्या उत्पन्न हो रही है ।इसी के मद्देनजर एक सप्ताह से यह अभियान शुरू किया गया है ।
उन्होंने यह भी कहा कि जमशेदपुर में ठेला खमोचे वालों की संख्या बहुत ज्यादा हो गई है। इसलिए अब इन पर लगाम लगाने की आवश्यकता है। उन्होंने ठेला वालों से भी आग्रह किया है कि वे लोग JNAC में आकर आवेदन दे ताकि आने वाले समय पर उनकी व्यवस्था के लिए एक पहल किया जा सके।




