Advertisements

Advertisement
जमशेदपुर: जमशेदपु के एसपी कार्यालय के मुख्य सड़क पर उस समय हंगामा हो गया । जब एक मालवाहक ऑटो तीन वाहनों को टक्कर मारने के बाद भागने लगा। जिसे खदेड़कर पकड़ने के बाद लोगो ने उसकी पिटाई कर दी। बताया जाता है की मालवाहक ऑटो चालक साकची से मानगो की ओर जा रहा था ।जो एक के बाद एक तीन कारो को ठोकर मारकर भागने लगा।
यह देख सड़क पर अफरा तफरी मच गई जिसके बाद ठोकर खाए वाहन चालकों ने उसे दौड़ाकर पकड़ा और उसकी पिटाई कर दी। इसी बीच पुलिस के पहुंचने पर उनके हवाले कर दिया। बताया जाता है की चालक नशे के हालात में था। फिलहाल पुलिस उसे पकड़कर थाने ले गई।
Advertisement




