जमशेदपुर : सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम के तहत पूर्वी सिंहभूम जिला पुलिस के द्वारा सुदूर ग्रामीण इलाकों के स्कूली बच्चों को जमशेदपुर के टाटा जू का भ्रमण कराया गया। ये सभी बच्चे डुमरिया के लखाईडीह के नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवास विद्यालय के छात्र-छात्राये थी। इस मौके पर वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने कहा कि पुलिस और आम लोगों के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए खासकर ग्रामीण सुदूर इलाकों में कार्यक्रम आयोजित कर लोगों की समस्याओं को जानने का प्रयास किया जाता है। इसी के तहत चुनाव के दौरान कैंपेनिंग के दौरान यहां के ग्रामीणों के समस्याओं को सुनी और वही आवासीय विद्यालय जाकर वहां की स्थित के बारे में जानकारी लेने पर यह पता चला कि यहां की आवासीय विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे काफी प्रतिभाशाली है, चाहे पढ़ने में हो या खेलकूद , सभी क्षेत्र में इनमें अलग जोश है, इसी बीच बच्चों ने इच्छा जाहिर की कि वे जमशेदपुर देखना चाहते हैं उसी के तहत इन बच्चों को जमशेदपुर के टाटा जू का भ्रमण कराया जा रहा है। जिसे लेकर बच्चे काफी खुश थे। इनके बीच पाठ्य सामग्री और चॉकलेट भी बांटी गई।

इस मौके पर बच्चों ने अपनी खुशी के इजहार करते हुए कहां की शहर और ग्रामीण क्षेत्र में काफी अंतर है, जो आज ज़ु में जानवरो को देखकर कई बातों को जानने का मौका मिला है। वहीं एसएसपी ने कहा कि इन बच्चों से बात करते हुए यह जानकारी मिली कि भले ये ग्रामीण सुदूर इलाके के बच्चे हैं लेकिन इनमें कुछ बनने की जिज्ञासा है। जिसमें कुछ बच्चे डॉक्टर कुछ बच्चे टीचर तो कोई पुलिस अफसर बनना चाहता है जो सुनकर काफी गौरांवित महसूस हुआ है। विभाग यह हमेशा प्रयास करता है कि आम लोगों के बीच समन्वय बनाकर उनकी समस्याओं का निदान विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से कर सके।




