सरायकेला (संजीव मेहता) : रविवार को आदित्यपुर आज़ाद मैदान कुलुपटांगा में सम्राट स्पोर्टिंग क्लब के द्वारा आयोजित बबलू मेलगांडी ट्रॉफी ईच्छापुर वाईकेएस की टीम ने जीती. दो दिवसीय इस फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन रविवार की दी शाम हुआ. जिसमें पेनल्टी शूटआउट के जरिए रोमांचक मुकाबले में ईच्छापुर वाईकेएस की टीम बानरा स्पोर्टिंग सरायकेला को हरा कर विजेता बनी. मुख्य अतिथि आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और समाप्ति पर विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान किया. खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि फुटबॉल एक ऐसा खेल है जहां टीम भावना के साथ आगे बढ़ाने की सीख मिलती है. इन्होंने कहा कि फुटबॉल में सभी खिलाड़ी मिलकर बाधाओ को पार कर लक्ष्य प्राप्त करते हैं. ठीक उसी प्रकार हमें अपने सामाजिक जीवन में भी एकजुट रहकर लक्ष्य को प्राप्त करना चाहिए. मंच से पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि आजाद सपोर्टिंग के प्रयास पर आज आजाद मैदान खिलाड़ियों के लिए बचा हुआ है.

इस मैदान को स्टेडियम के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जाएगा. इस आयोजन को सफल बनाने में आदिवासी कल्याण समिति के अध्यक्ष राजू सरदार, बिरजू पति, राजद महासचिव देव प्रकाश देवता, बॉनज गोप, सम्राट स्पोर्टिंग क्लब के अध्यक्ष किशनु मेलगांडी, राजू बान्डरा, बोयो मेलगांडी, अमर मेलगांडी, राजू तियु, समीर मेलगांडी, मधुसुधन तियू, विजय पूर्ति, बादल पूर्ति, पांडु लांगुरी, राम सिंह पूर्ति ने अहम योगदान दिया.




