Advertisements
जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र स्थित रेलवे फाटक गोलचक्कर पर मंगलवार दोपहर ट्रैफिक पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. जहां चेकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन की ओर से आ रही एक स्कूटी को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक भागने लगा. मौके पर तैनात एएसआई शमशाद आलम ने दौड़कर स्कूटी को पकड़ लिया.
Advertisement

जांच के दौरान चालक से शराब की गंध आने पर तलाशी ली गई. स्कूटी से करीब 70 से 80 लीटर अवैध देसी शराब बरामद हुई. पुलिस ने मुख्य आरोपी बागबेड़ा निवासी रवि कुमार दास को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका एक साथी फरार हो गया. ट्रैफिक थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि अवैध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है. जब्त शराब और आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए जुगसलाई थाना को सौंप दिया गया है.
Advertisement




