Saraikela (संजीव मेहता) : आईडीटीआर, आदित्यपुर, जमशेदपुर में आज एसटी के आईटीआई वोकेशनल कोर्स के छात्रों का दीक्षांत समारोह सम्पन्न हुआ. यह चौथा कौशल दीक्षांत समारोह था. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ अश्विनी कुमार डीन, अर्का जैन यूनिवर्सिटी, नीरज सिन्हा, सीनियर मैनेजर एच आर, आरके एफएल, आशुतोष कुमार, सीनियर मैनेजर एडमिन एंड अकाउंट्स आईडीटीआर, रामबाबू एचओडी ट्रेनिंग प्रोग्राम आईडीटीआर, वाई के कंठ प्रभारी महाप्रबंधक आईडीटीआर जमशेदपुर आदि मौजूद रहे.
मुख्य अतिथि अर्का जैन यूनिवर्सिटी के डीन डॉ अश्विनी कुमार ने कहा कि आज छात्रों के लिए ग्रेट डे है. उन्होंने छात्रों के अभिभावकों को धन्यवाद दिया जिन्होंने एक नई राह दिखाई. उन्होंने छात्रों से कहा कि प्लेसमेंट की कमी नहीं है. आप केवल मन से अपने स्किल्ड को डेवलप करें. क्योंकि कोई भी कंपनी आपको सिखाएगी नहीं, वो आपका स्किल्ड देखकर ही चयन करेगा. आप जो जानते हैं उसे एक्सप्लेन करना भी सीखना होगा. विशिष्ट अतिथि आरकेएफएल के नीरज सिन्हा ने कहा कि यह एक उन्नत प्रयास है, आज एक मंच पर सारे लोग मौजूद हैं. हमारा संस्थान लड़कियों को प्रमोट करती है. उन्होंने छात्रों को उद्योगों का कल्चर विकसित करने की अपील की. उन्होंने कहा कि स्किल्ड व्यक्ति की हर जगह पूछ है. अतिथियों ने प्रशिक्षित छात्रों को स्वाबलंबी बनने की अपील की. प्रभारी जीएम श्री कंठ ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की.

आशुतोष कुमार ने छात्रों को सरकारी वित्तीय योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया और स्वयं का उद्यम लगाने को प्रेरित किया. रामबाबू ने छात्रों को आगे बढ़ने और देश के नामी कंपनियों में भाग्य आजमाने की अपील की. उन्होंने बताया कि 2006 में केवल फीडर ट्रेड के 40 छात्रों से आईटीआई का कोर्स शुरू हुआ था आज यहां अत्याधुनिक 7 ट्रेड मौजूद हैं जिनके 540 छात्र हर वर्ष यहां से पास आउट होकर अपने भविष्य सुरक्षित कर रहे हैं. उन्होंने छात्रों को प्लेसमेंट में परेशानी होने पर प्लेसमेंट इंचार्ज सुमित सिंह और पंकज कुमार से संपर्क करने की अपील की. अंजुम कुंडू ने अतिथियों का स्वागत भाषण दिया. अतिथियों का स्वागत शॉल ओढ़ाकर और गुलदस्ता देकर किया गया.




