झारखंड बिहार में इडी की कार्रवाई से दहशत। इडी की कार्रवाई से जहां झारखंड के मंत्री अधिकारियों सहित व्यापारियों में दहशत है ।वहीं बिहार में भी अब इडी की कार्रवाई तेज हो गई है। बिहार में भी इडी की कार्रवाई से राजनीतिक एवं प्रशासनिक गलियारों में कोहराम मचा हुआ है टैक्स चोरी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने आरा के चर्चित JDU MLC राधाचरण के फार्म हाउस पर छापा मारा है। यह फॉर्म हाउस नवादा थाना के बिहारी मिल स्टेशन के पास स्थित है। एमएलसी पर टैक्स चोरी करने के आरोप लगा हैं। जिसको लेकर यह कार्रवाई की गयी है। 7 महीने पूर्व भी एमएलसी राधा चरण साह उर्फ सेठ जी के घर पर इनकम टैक्स की रेड पढ़ा हुआ था । उस समय आरा समेत देश के कई जगहों पर इनकम टैक्स की टीम ने एक साथ छापामारी की थी । उस वक्त रेड में बड़ी मात्रा में नकदी बरामद हुए थे। जिनकी गिनती के लिए नोट गिनने के लिए मशीन भी लाई गई थी। राधा चरण के सहयोगी के घर से लगभग 35 करोड़ कैश मिलने की बात सामने आयी थी। इडी की कार्रवाई के बाद बिहार की राजनीतिक एवं प्रशासनिक गलियारों तरह-तरह की चर्चाएं चल रही है।

July 26, 2026 3: 06 am
Breaking
- एसएसपी ने पुलिस कर्मियों के बीच बांटी बरसाती एवं First Aid Kit,बेसिक लाइफ सपोर्ट की भी दीं जानकारी
- ब्राह्मण महासभा के नए पदाधिकारियों की हुई नियुक्ति
- गिरिडीह पुलिस की कामयाबी से जनता के खिले चेहरे, “कहा” आपका मोबाइल, फिर से आपका’ कार्यक्रम के तहत गिरिडीह पुलिस ने 101 गुमशुदा मोबाइल वास्तविक मालिकों को लौटाए।
- 20 घंटे से ठप बिजली, ट्रांसफार्मर खराब होने से वार्ड 29 के लोग परेशान, लोगों में बिजली विभाग के प्रति गुस्सा
- धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, छात्रों के प्रदर्शन को मिली बड़ी जीत
- पिंड्राबेड़ा मोड़ पर बड़ा हादसा, ऑटो पलटने से कई हुए घायल, चालक मौके से हुआ फरार.
- टेल्को के घोड़ाबांधा मोड़ पर खूनी संघर्ष, फिर चला चापड़ तीन घायल।
- प्रशासन के लाख कोशिशों के बावजूद भी नहीं लग रहे हैं बालू माफियाओं पर लगाम, दे रहे हैं प्रशासन को खुलेआम चुनौती।





