मंत्री बेबी देवी ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात।

1 min read
Advertisements
Mukesh Jewellers

 

रांची : उत्पाद एवं मद निषेध मंत्री बेबी देवी ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग की मंत्री बेबी देवी ने मुलाकात कर डुमरी विधानसभा उपचुनाव में मिली जीत को लेकर मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मंत्री बेबी देवी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री श्रद्धेय स्व० जगरनाथ महतो के सपनों को पूरा करना और सकार करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी और दायित्व है। हमारी सरकार उनके आदर्श एवं विचारों को आत्मसात करते हुए समस्त झारखंड वासियों की खुशहाली, उन्नति और सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि पूर्व शिक्षा मंत्री श्रद्धेय जगरनाथ महतो के सपनों को पूरा कर सशक्त एवं समृद्ध झारखंड बनाना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि श्रद्धेय होगी।

Advertisements
Share this post

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours