
जमशेदपुर: रामनवमी झंडा विसर्जन को लेकर एक और अखाड़ा कमेटी ने केंद्रीय अखाड़ा कमिटी के निर्णय को दरकिनार करते हुए 18 को नहीं 19 को करने का निर्णय लिया है।और इसके पीछे श्री राम भक्त हनुमान अखाड़ा के संस्थापक राजन गोराई ने 3 नंबर जोन कुंआ मैदान स्तिथ हनुमान मंदिर प्रांगण में बैठक कर निर्णय लिया है। इसके पीछे तथ्य दिया गया है कि रामनवमी के दौरान मां बसंती दुर्गा का भी पूजन होता है।उनके यहां भी मां बसंती दुर्गां की प्रतिमा स्थापित की गई है।ऐसे में बृहस्पतिवार को किस तरह से माता लक्ष्मी की विदाई हो सकती है।ऐसे में कमेटी ने निर्णय लिया है कि बृहस्पतिवार को नहीं शुक्रवार को विसर्जन का कार्यक्रम किया जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा उनकी कमेटी सनातन धर्म के धार्मिक सभ्यता के तहत ही प्रत्येक पूजन का कार्यक्रम आयोजित करते हैं।इसलिए यह कार्यक्रम भी इस आधार पर हमारे धार्मिक सभ्यता के अनुरूप ही किया जाएगा ,हम केंद्रीय अखाड़ा कमिटी के निर्णय को सही नही मानते।




