
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी स्तिथ बजरंग नगर के वासी इन दिनों गंदगी के अंबार के बीच जिंदगी जीने को मजबूर हो रहे है जिस ओर जिम्मेदार लोग नजरंदाज कर रहे है, जिस वजह से अब यह क्षेत्र नारकीय स्तिथि में तब्दील हो रहा है,जहां तहां कचरे का ढेर पसरा पड़ा है. आलम यह है की सड़क भी इस कचरे से ढक गया है. मजबूरन क्षेत्र के वासियों को इसी कचरे के ऊपर से अपने दिनचर्या का कार्य और बच्चो को स्कूल लाना ले जाना पड़ता है. इसे लेकर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार बजरंग नगर पहुंचे जहां सिस्टम के अव्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगो ने शिकायत करते हुए कहा की निरंतर सफाई नहीं होने के कारण ही यह स्तिथि बनी है. जिसके बाद उन्होंने जे एन ए सी के पदाधिकारी को स्तिथि से अवगत कराते हुए अविलंब सफाई कराने की मांग की वही दिनेश ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा की स्थानीय विधायक को कोई लेना देना नही है अपनी कुर्सी बचाने के लिए लोगो की समस्याओं को भूल गए है.
वही जे एन ए सी अपने कार्य में लापरवाई बरत रहे है अगर 2 दिन में क्षेत्र में साफ सफाई नहीं हुई तो स्थानीय वासियों के साथ जे एन ए सी के समक्ष धरना प्रदर्शन करेंगे।




