
जमशेदपुर : असम के मुख्यमंत्री तथा झारखंड विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी हेमंत बिस्वा सरमा आज जमशेदपुर पहुंचे उन्होंने बिष्टुपुर स्तिथ तुलसी भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठक की इससे पूर्व जमशेदपुर परिसदन में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे भारतवर्ष की सीमा और बांग्लादेश की सीमा पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और असम से सटा है। जिस वजह से 20 साल पहले बांग्लादेशी घुसपैठियों की जनसंख्या संथाल परगना में 20% थी, जो अब बढ़कर 60% हो गई है जो विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में फैल गया है। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि अगर झारखंड में इसे रोका नहीं गया, तो यहां भी असम की तरह ही स्थिति हो जाएगी। वही पश्चिम बंगाल के टीएमसी के विधायक की वीडियो के बारे में बताया कि हमने देखा कि वह अल्पसंख्यक विधायक कह रहा है कि हम लोगों की आबादी अब 70% हो गई है।
इसलिए आप लोग यहां जगह खाली करें जिसे लेकर उन्होंने हेमंत सोरेन को चेताते हुए कहा की वे घुसपैठियों को नजरअंदाज नहीं करें,असम का जो पैटर्न है, वही पैटर्न पाकुड़ में भी आजमाया जा रहा है। इसलिए जरूरी है कि झारखंड सरकार इन घुसपैठियों को खदेड़े। अन्यथा 30 साल के अंदर ही आपको इन घुसपैठियों के सामने सरेंडर कर देना होगा।




