
रांची : राज्य में विधानसभा चुनाव निकट आते ही फिर से झारखंड के सभी जिले में 30 अगस्त से 15 सितम्बर 2024 तक सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगेl “सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम, पंचायतवार रोस्टर तैयार करने में जिला प्रशासन जुट गया है. जिले के उपायुक्त द्वारा समीक्षा बैठक कर ,लंबित मामलों का कार्य योजना निर्धारित कर निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जा रहे है, 30 अगस्त से 15 सितम्बर 2024 तक राज्य के सभी जिले में फिर से “सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम आयोजित होंगे. जिसके लिए पंचायतवार रोस्टर तैयार करने में जिला प्रशासन जुट गया है. समीक्षा के क्रम में उपायुक्त द्वारा गुरुजी क्रेडिट कार्ड के आवेदक से संपर्क स्थापित कर सभी योग्य लंबित आवेदनों का विभागीय पोर्टल पर अपलोड कराने, मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत लंबित आवेदनों में प्राप्त लक्ष्य के विरुद्ध लाभ प्रदान करने, किसान क्रेडिट कार्ड, वन पट्टा, मुख्यमंत्री सर्वजन पेंशन योजना, किशोरी समृद्धि योजना आदि योजनाओं के तहत लंबित आवेदनों के लाभुकों को यथाशीघ्र लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।
सूत्रों के अनुसार आगामी 30 अगस्त से 15 सितंबर तक “सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम संचालित जिया जा सकता है, जिसके सफल क्रियान्वयन को लेकर प्रखंड अंतर्गत सभी पंचायत में शिविर आयोजन हेतु रोस्टर तैयार कर जिला मुख्यालय को सूची उपलब्ध कराई जाने को लेकर निर्देश दिए जा रहे हैं। सभी पंचायत में शिविर के सफल आयोजन हेतु प्रखंड स्तर से सभी विभागों के पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति, विभिन्न विभागों के स्टॉल, विभिन्न योजनाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त करने की सुविधा समेत अन्य तैयारी ससमय पूर्ण करने ताकि लोगो को किसी भी प्रकार की के भी निर्देश दिए जा रहे हैं। ताकी असुविधा ना हो।




