
सरायकेला : उन्नत भारत अभियान के तहत शुक्रवार को एनआईटी जमशेदपुर एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से रापचा के पिंडराबेड़ा गांव में तीरंदाजी फीडर सेंटर का उद्घाटन एनआईटी के निदेशक प्रोफेसर गौतम सूत्रधर ने किया. उन्होंने गांव के तीरंदाजों से कहा कि महत्व लक्ष्य का होता है धनुष का नहीं. बता दें कि इस गांव के ही राष्ट्रीय तीरंदाज प्रेम मार्डी हैं. आज उनके प्रयासों को पंख लगाने टाटा स्टील फॉउंडेशन, के साथ उन्नत भारत अभियान के तहत एनआईटी जमशेदपुर भी साथ खड़ी है. मौके पर बातचीत के क्रम में प्रोफेसर रंजीत प्रसाद नें कहा कि उन्नत भारत अभियान एवं टाटा स्टील फाउंडेशन ने संयुक्त रुप से यहां कई कार्य किए गए हैं और आगे भी यहाँ के लोगों के समाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए कई कार्यक्रम किए जायेंगे।
उन्होंनें उन्नत भारत अभियान के डॉ. शक्ति प्रसाद और समन्वयक डॉ. कनिका प्रसाद के कार्यों की सराहना की. उद्घाटन के मौके पर टाटा स्टील फाउंडेशन की प्रो दुलारी हांसदा और उदय मार्डी और छात्र प्रियांशु एवं अन्य नागरिक मौजूद थे।




